ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित गौड़ सिटी के विभिन्न एवेन्यू में एनपीसीएल की ओर से मरम्मत कार्य किए जाने के कारण सोमवार को कई सोसाइटियों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली नहीं आने पर सोसाइटी के लोगों को डीजी पर रहना पड़ा। लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग इस तरह के मरम्मत कार्य गर्मियों में करता हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। 12वें एवेन्यू के निवासी राकेश रंजन ने बताया कि एनपीसीएल की ओर से जारी नोटिस में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना दी गई थी। हालांकि, सोमवार को करीब 11 बजे बिजली चली गई, जिसके बाद पूरे परिसर में डीजी का संचालन शुरू करना पड़ा। डीजी के संचालन पर अतिरिक्त शुल्क लिया जाता है, जिससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ता है।