फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समथर। क्षेत्र में बीते दिनों हुई तेज बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। लगातार हो रही बारिश से खेतों में खड़ी धान की फसल पूरी तरह पानी में डूब गई है।
विज्ञापन

कई जगहों पर खेतों में इतना पानी भर गया कि फसलें झुककर जमीन पर बिछ गईं। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। जिन किसानों ने अपनी फसल की कटाई कर ली थी और उसे मंडी या घरों के बाहर सुखाने के लिए रख दिया था, वह धान भी बारिश के पानी में भीगकर खराब हो गई है। बारिश का असर केवल खेतों तक सीमित नहीं रहा, मंडी में व्यापारियों के फड़ों पर पानी भर जाने से वहां रखी धान और अनाज की बोरियां भीग गईं, जिससे अनाज सड़ने का खतरा बढ़ गया है। करीब आठ हजार क्विंटल धान पानी से खराब हो गई है। मंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष परमाला सिंह गुर्जर ने बताया कि किसानों को बहुत नुकसान हुआ है। लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें