फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में उमड़ी भीड़, हर तरफ लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह/फिरोजपुर झिरका/तावडू। धनतेरस के बाद भी शनिवार को जिले की सड़कें लोगों और वाहनों से गुलजार नजर आईं। कहीं किसी को त्योहार पर घर जाने की जल्दी थी तो कोई खरीदारी कर घर लौटने की जल्दबाजी में दिखा। ऐसे में लोगों ने जहां-तहां वाहनों को लगाकर यातायात नियमों को भी दरकिनार कर दिया। नूंह के अड़बड़ चौक, तावडू चौक, बड़ी मस्जिद और सब्जी मंडी में खासकर लोगों की भीड़ दिवाली की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ से गुलजार दिखी। सुबह से शुरू हुआ खरीदारी का दौर देर शाम तक चला। इस दौरान शहर में जगह-जगह पुलिस तैनात नजर आई। तैयारियों के बीच घरों से लेकर प्रतिष्ठानों तक काफी रौनक रही। लोगों ने अपने-अपने तरीके से अपने प्रतिष्ठानों और मकानों को सजाया। दिवाली के शुभ अवसर पर लोगों में इस बार दीयों की खरीद भी जमकर की। जिससे इस कारोबार से जुड़े भी इस बार खुश नजर आए। इस बार दीये की बिक्री पर अधिक नजर आई।
विज्ञापन

पटाखों और मिठाइयों की खरीदारी बढ़ी
दिवाली से एक दिन पहले मिठाई और पटाखों की जमकर खरीदारी हुई। बड़े शहरों से उलट मेवात में मिठाई का अधिक प्रचलन देखने में आया। यहां की कुछ विश्वसनीय दुकानों पर लोगों की लंबी कतारें देखी गई। लोगों ने सप्ताह भर पहले ही अपनी डिमांड के हिसाब से मिठाइयां बुक करा रखी थीं। पटाखा बाजार में खासी रौनक देखने को मिली। हालांकि पटाखा बाजार ठीक एक दिन पहले ही सजा है। कल तक शहर में पटाखा खरीदने वालों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा था। नूंह में पटाखा विक्रेताओं ने अपनी दुकानों का सजाए हुए था।
शुभ मुहूर्त में करें पूजन
ज्योतिष के अनुसार शुभ मुहूर्त में दिवाली का पूजन श्रेष्ठ होगा। ज्योतिषों ने घरों और प्रतिष्ठानों में दीपावली पूजन के अलग-अलग समय बताए हैं। मेलावास शिव मंदिर के पुजारी बाबा श्याम दास ने बताया कि घरों में दीपावली पूजन शाम 6:43 से 8:15 मिनट तक किया जा सकता है। उन्होंने लक्ष्मी पूजन के समय लक्ष्मी जी को कमल, गुलाब, कमल गट्टा के बीच या माला अर्पण करने का सुझाव दिया है। इसके अलावा धूप-दीप, मिष्ठान, फलों का भोग लगाकर लक्ष्मी जी की आराधना कर सकते हैं।
विज्ञापन

गणमान्य लोगों ने दी बधाई
नूंह विधायक आफताब अहमद, सोहना-तावडू विधायक संजय सिंह, पूर्व विधायक जाकिर हुसैन, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप देशवाल ने जिले के लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं पुलिस कप्तान संगीता कालिया व उपायुक्त पंकज कुमार ने शांति और सौहार्द से दीपावली मनाने का संदेश भी दिया। दिवाली सुख-समृद्धि और शांति का त्योहार है। उसे उसी तरह मनाने से त्योहार की गरिमा बढ़ जाती है। मेवात के लोग हर त्योहार का पूरा सम्मान करते हैं। निसंदेह यहां की गंगा-जमुनी तहजीब अपने आप में मिसाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें