फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गर्मी ने किया बेहाल, आज बूंदाबांदी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सितंबर के आखिरी सप्ताह में आमतौर पर गर्मी कम होने लगती है लेकिन इस बार समय से पहले लौट रहे मानसून की वजह से तेज धूप और शुष्क मौसम ने लोगों को बेहाल कर रखा है। मंगलवार को तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिन तक गर्मी से निजात मिलना मुश्किल है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पूर्वा हवाओं के चलते उमस बढ़ गई है। हालांकि एक अक्तूबर को बूंदाबांदी होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार सितंबर में आमतौर पर तापमान 32 डिग्री के आसपास रहता है। बारिश के कारण पर्याप्त नमी रहती है। सुबह के समय हल्की शीत का असर रहता है, लेकिन इस बार अभी शीत का असर नहीं दिख रहा है। इसीलिए धूप तीखी लग रही है। यह स्थिति न सिर्फ इंसानों बल्कि पशु-पक्षियों और पेड़-पौधों के लिए भी हानिकारक साबित हो रही है। धूप के चलते खेतों की नमी कम हो रही है और पौधों की वृद्धि पर असर पड़ रहा है। कृषि मौसम विभाग के समवन्य अधिकारी डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि लौटते मानसून की वजह से है ऐसा मौसम बन रहा है जिससे ऐसी स्थिति अक्सर बनती है। हालांकि इस बार गर्मी कुछ अधिक बढ़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें