फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि व शाही ईदगाह मस्जिद मामले की सुनवाई शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में होगी। इस दौरान मामले में वाद बिंदु तय होने की संभावना है।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पूर्व में न्यायालय ने प्रतिनिधि वाद तय कर दिया था। इस पर मुस्लिम पक्ष ने न्यायालय में एक प्रार्थना पत्र देखकर मांग की थी कि केवल प्रतिनिधि वाद को ही सुना जाए और अन्य वादों को स्टे कर दिया जाए। इस पर हिंदू पक्षकारों ने विरोध जताया था और मुस्लिम पक्ष की इस मांग को खारिज किए जाने को लेकर न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रेषित किया था।
शुक्रवार को इन्हीं प्रार्थनापत्रों पर कोर्ट में सुनवाई होगी। उन्होंने बताया कि अन्य मामलों पर भी सुनवाई होने की भी संभावना है। वह कोर्ट में इस मामले में वाद बिंदु तय किए जाने और केस को गवाही में लाए जाने की मांग करेंगे। मुस्लिम पक्ष बार-बार कोर्ट को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है, ताकि मुकदमा में वाद बिंदु तय न हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें