नगर के डाकबंगला परिसर में महिलाओं की समस्याओं को सुनती राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवा
बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनसुनवाई की। इस मौके पर विभिन्न विकास खंडों से 30 पीड़ित महिलाओं ने अपनी शिकायतें उनके समक्ष रखीं।
जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद एवं विवाहेतर संबंधों से जुड़ी शिकायतें सबसे अधिक रहीं। आयोग की सदस्य ने दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता के माध्यम से सुलह-समझौता और समाधान का प्रयास किया। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से तत्काल उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी दोनों पक्षों को बुलाकर मामलों का समाधान करें। इसमें पीड़ित पक्ष को किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन, जिला कार्यक्रम अधिकारी केएम पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमेश कुमार, महिला थानाध्यक्ष अनिता सिंह, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी कीर्ति त्रिपाठी, महिला कल्याण विभाग अंजलि प्रिया, निकिता, पूनम राजभर आदि मौजूद रहीं।