फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में वैक्सीनेशन लगातार जारी : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि जिले में सोमवार को 457 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई। वहीं, अब तक 76155 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के कार्य में तेजी आई है। अब काफी लोग टीकाकरण करवा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में टीकाकरण के लिए cowin.gov.in पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए लाभार्थियों का आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य है। टीकाकरण केंद्रों की जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 7082626686 पर भी संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नूंह, पुन्हाना, तावडू, फिरोजपुर झिरका, सिविल अस्पताल मांडीखेड़ा और नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन टीकाकरण किया जा रहा है। सरकारी स्थानों में टीकाकरण मुफ्त है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें