नूंह। देश में अभी भी कोरोना की खतरनाक स्थिति बनी हुई है। बावजूद इसके लोग मास्क और सामाजिक दूरी के प्रति सचेत नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं, उजीना स्थित एसबीआइ बैंक की शाखा सहित अन्य विभागों में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा है। एसबीआइ बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा ही नियमों की अवहेलना की जा रही है। वहीं बैंक में लेन-देन के काम से आए लोग भी कोरोना महामारी के प्रति सतर्क नहीं हैं। एसबीआई बैंक में सोमवार को भारी संख्या में लोग पहुंचे। सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं होने पर लोगों में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया। बैंक में मौजूद लोगों का कहना है कि बैंक सहित कई विभागों में सामाजिक दूरी के पालन के लिए कोई कड़े नियम एवं व्यवस्था नहीं की गई हैं। ऐसे में प्रशासन को इन विभागों पर नजर रखनी चाहिए। साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए सख्त निर्देश दिए जाएं।
इस बारे में जिला अग्रणी प्रबंधक आलोक कुमार ने बताया कि इस बारे में जानकारी ली जाएगी। नियमों का हर हाल में पालन कराया जाएगा।
फोटो : उजीना स्थित एसबीआई बैंक में लगी भीड़ । संवाद