फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नशा और इंटरनेट की लत से बचाएगा स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
नशा और इंटरनेट की लत दोनों से बचाएगा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन

- स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम में स्कूलों के शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण
- हेल्थ एंड वेलनेस एंबेसडर के रूप में बच्चों को सिखाएंगे नुकसान

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बच्चों को तंबाकू, शराब समेत मादक पदार्थ के सेवन और इंटरनेट की लत से बचाने का काम शिक्षक करेंगे। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए जहां शिक्षकों को हेल्थ एंड वेलनेस एंबेसडर बना रहा है, वहीं उनका प्रशिक्षण भी कराया जाएगा। ताकि बच्चों को सही सलाह देकर उनको नशा और डिजिटल की लत से बचाया जा सके।
स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए आयुष्मान भारत योजना में चल रहे स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम में काम शुरू कराया है। शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिए जहां मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण हो गया है वहीं, अब शिक्षा विभाग की मदद से शिक्षकों को हेल्थ एंड वेलनेस एंबेसडर बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। हर स्कूल में दो शिक्षकों को हेल्थ एंड वेलनेस एंबेसडर बनाया जाना है। इन शिक्षकों का काम अपने स्कूलों में बच्चों का चयन कर हेल्थ एंड वेलनेस मैसेंजर भी तैयार करना होगा। इससे स्कूलों के बाहर घरों तक भी बेहतर स्वास्थ्य और हाइजीन के बारे में जागरूकता पहुंच सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि स्कूलों में स्वास्थ्य और स्वच्छता संबंधी जागरूकता होना बहुत जरूरी है। डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सेंटर (डीईआईसी) की प्रबंधक रचना वर्मा ने बताया कि बच्चों के समग्र शैक्षणिक विकास में स्वास्थ्य एवं पोषण की सकारात्मक भूमिका जरूरी है। इसलिए बच्चों खासतौर पर किशोरों में मादक पदार्थ के सेवन, एचआईवी संक्रमण, इंटरनेट की लत जैसे विषयों पर सही जानकारी नियमित रूप से देने का काम होगा। अभी स्वास्थ्य विभाग के आठ और शिक्षा विभाग के चार मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें