रोसयाबाजार। पौली ब्लाॅक क्षेत्र के धौरहरा और महेश्वरपुर में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का कैंप लगा। जिसमें क्षेत्र के लगभग 220 लोगों का अलग-अलग बीमारियों का परीक्षण किया गया।
शिविर में क्षेत्र के धौरहरा मोहमदपुर, चंदौली माफी, नकही, परसहर, पचरा समेत क्षेत्र के तमाम ग्राम पंचायत के लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण। स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर कमल जीत ने बताया कि यह शिविर इस लिए लगाया गया कि गांव में यह सुविधा लोगों को दी जा सके। जांचोपरांत आसानी से लोग अपनी दवा करा सके। इस मौके पर चंद्र प्रकाश, कमला पाल, उदयराज अग्रहरी, नित्यानंद, डाॅ. राजेश कुमार, दीनानाथ आदि मौजूद रहे। संवाद