फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: संत किशोरी सरन विद्या मंदिर में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर, मेडिवेज हेल्थ फाउंडेशन का रहा सहयोग

Sun, 14 Sep 2025 11:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा

सार

मैगमिट इलेक्ट्रिकल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी सीएसआर पहल के तहत, मेडिवेज़ हेल्थ फाउंडेशन के सहयोग से, संत किशोरी सरन विद्या मंदिर, सेक्टर 158 में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया। 
विज्ञापन
महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैगमिट इलेक्ट्रिकल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी सीएसआर पहल के तहत, मेडिवेज़ हेल्थ फाउंडेशन के सहयोग से, संत किशोरी सरन विद्या मंदिर, सेक्टर 158 में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया। 

विज्ञापन


इस शिविर का मुख्य उद्देश्य  प्रिवेंटिव हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना और छात्राओं व उनके परिवारों को निःशुल्क चिकित्सा सहायता प्रदान करना था। शिविर में ब्लड प्रेशर, फास्टिंग ब्लड शुगर, बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई), हीमोग्लोबिन और सीरम कैल्शियम जैसी जांचें निःशुल्क की गईं। इन जांचों के माध्यम से शुरुआती स्वास्थ्य जोखिमों की पहचान कर प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं, जिनमें फिजीशियन, डेंटिस्ट, स्त्री रोग विशेषज्ञ, पोषण विशेषज्ञ, नेत्र विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक, फिजियोथेरेपिस्ट, काउंसलर एवं नर्सिंग स्टाफ शामिल थे। जाँच करवाने अयीन प्रत्येक महिला को विशेषज्ञों से परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें