फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ताल : बिना हेलमेट पेट्रोल लेने वालों पर सख्ती बेअसर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


-परिवहन विभाग की कार्रवाई जारी, फिर भी बिना हेलमेट घूम रहे बाइकर्स
-कई पेट्रोल पंप कर्मी भी ऐसे चालकों को नियमों के इतर दे रहे पेट्रोल

-विभाग ने अभियान चलाकर किए 150 चालकों से अधिक के चालान


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। जिले के पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट ईंधन लेने वालों पर भले ही परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। लेकिन इसका असर सड़कों पर चल रहे दो पहिया वाहनों पर नजर नहीं आया। हालांकि विभाग ने नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान को सख्ती से पालन कराने के लिए अब तक 150 से अधिक चालान भी किए, लेकिन स्थिति जस की तस नजर आई।



उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा हादसों को कम करने और आंकड़ों को सुधारने के लिए एक सितंबर से प्रदेश के सभी जिलों में नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान एक बार फिर शुरुआत की। इसके करीब 15 दिन बीतने वाले हैं। इसको लेकर जब अमर उजाला ने पड़ताल की तो सामने आया कि परिवहन विभाग के इस अभियान दौरान भी सड़कों पर दो पहिया वाहन चलाने वाले नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। देखा गया कि सेक्टर 77, सेक्टर 52, 62, 78, 31 समेत अन्य स्थानों पर सड़कों पर बिना हेलमेट वाहन दौड़ रहे हैं। इनमें कई दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट नजर आए। वहीं कुछ पेट्रोल पंप भी इन नियमों के इतर बिना हेलमेट के आने वाले वाहन चालकों को भी पेट्रोल देते हुए नजर आए। इनमें खासतौर पर सेक्टर 62, 21, 93 समेत अन्य स्थानों के पेट्रोल पंप नियमों का उल्लंघन करते हुए बिना हेलमेट आने वाले दो पहिया वाहन चालकों के वाहन में पेट्रोल भरते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



18 पेट्रोल पंपों की हुई जांच

एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडे ने कहा कि पेट्रोल पंपों पर जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसमें अब तक लगभग 18 पेट्रोल पंप पर जांच की गई। लोगों को जागरूक करने के साथ ही बिना हेलमेट पेट्रोल पंप पर पहुंचने चालान किए जा रहे हैं। प्रत्येक चालक का एक हजार रुपये का चालान किया जा रहा है। अब तक विभाग की ओर से ऐसे 150 से अधिक वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई है। वहीं यह क्रम पूरे महीने जारी रहेगा।




पिछले पांच दिनों में ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई

दिन बिना हेलमेट वाले चालकों की संख्या
9 सितंबर 2988

10 सितंबर 3009
11 सितंबर 2936

12 सितंबर 3104
13 सितंबर 3070
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें