फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर से नाराज होकर निकला था, पेड़ से लटकता मिला शव

विज्ञापन
देवकली की खबर में---मृतक रामाश्रय यादव की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
विज्ञापन
देवकली। रामपुर माझा थाना क्षेत्र के देवकली ग्राम पंचायत के पट्टी चितौली गांव के सिवान में शनिवार को चिलबिल के पेड़ की टहनी से रस्सी के सहारे युवक का शव लटका हुआ मिला। रामपुर माझा थाना के थानाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बताया कि परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार देवकली ग्राम पंचायत के पट्टी चितौली गांव निवासी रामाश्रय यादव (31) बीते 23 अक्तूबर की शाम किसी बात को लेकर घर वालों से नाराज हो गया था। इसके बाद वह घर से निकला। काफी देर तक उसका पता नहीं चला। परिजनों ने आसपास व रिश्तेदारी में खोजबीन की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। शनिवार की सुबह कुछ कुछ ग्रामीण गांव के सिवान की ओर गए थे। वहां उन्होंने रामाश्रय को चिलबिल के पेड़ के सहारे लटकता हुआ देखा। इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर रोते-बिलखते हुए पहुंचे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई नंदलाल यादव ने तहरीर दी है। रामाश्रय की शादी मई महीने में हुई थी। वह सात भाइयों में सबसे छोटा था। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन

साड़ी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव-नंदगंज। थाना क्षेत्र के रठोली सराय गांव स्थित पोखरे के पास शुक्रवार की देर शाम मृत अवस्था में एक महिला का शव पेड़ की टहनी में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। वह चार माह से मायके में ही रह रही थीं। पिता की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुट गई। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि रठोली सराय निवासी राजेंद्र बिंद ने तहरीर देकर बताया कि देर शाम घर से एक किलोमीटर दूर पोखरे के पास पुत्री विवाहिता सोनी देवी (30) मृत अवस्था में एक पेड़ की टहनी में साड़ी के फंदे से लटकती मिली। उसकी शादी शिकारपुर गांव के योगेश्वर बिंद से हुई थी। उसका पति योगेश्वर पंजाब में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। पुत्री करीब चार माह से मायके में रह रही थी। मृतका के दो पुत्र हैं। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें