फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यीडा क्षेत्र में पांच साल में 12 गुना बढ़ गई हरियाली

विज्ञापन
विज्ञापन
यीडा क्षेत्र में पांच साल में 12 गुना बढ़ गई हरियाली
विज्ञापन

- जुलाई में लगभग डेढ़ लाख पौधे रोपने और नाए पार्क बनाने की तैयारी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में पिछले पांच साल में लगभग 12 गुना हरियाली बढ़ गई है। अब यमुना प्राधिकरण अगले माह फिर से क्षेत्र में लगभग डेढ़ लाख पौधे रोपने की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा क्षेत्र में शहर को और भी ज्यादा हरा भरा बनाने के लिए जुलाई में प्राधिकरण 1.55 लाख पौधे रोपे जाएंगे। साथ ही कई नए पार्क बनाने की भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में जेवर के करीब नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण तेजी से चल रहा है। सितंबर में एयरपोर्ट से उड़ान शुरू की जाएगी। इससे पहले ही यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों ने एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्र को हरा भरा बनाने की तैयारी कर ली है। प्राधिकरण के अधिकारियों का दावा है कि आवासीय सेक्टर-18 और 20 में 16 हजार से अधिक लोग कम्प्लीशन लेकर घर बनाने की तैयारी कर रहे हैं। यहां लोगों के रहने आने से पहले ही सेक्टरों को हराभरा बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। यहां पौधरोपण के अलावा पार्क बनाने, रखरखाव, हरियाली और सौंदर्यीकरण पर यमुना प्राधिकरण लगभग 75.23 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वर्ष 2019 में यीडा क्षेत्र में 9324 पौधे लगाए गए थे, जबकि पिछले साल ये संख्या बढ़कर 1.20 लाख पहुंच गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें