फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 वर्ष बाद मां से मिलेंगे हरदयाल, घर जाने को तैयार

विज्ञापन
हरदयाल की मद्द करने पहुंचे नव उर्जा युवा संस्था के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
नोएडा। जिला अस्पताल के पास सड़क किनारे तंबू लगाकर बैठे महोबा निवासी बुजुर्ग हरदयाल 12 साल बाद घर लौटने को तैयार हो गए हैं। अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस और कई सामाजिक संगठन उनकी मदद के लिए आगे आईं। इसके बाद शुक्रवार को हरदयाल अपने गांव जाने के लिए तैयार हो गए। उनके घर जाने का इंतजाम सामाजिक संगठन के लोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

खबर प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार को सामाजिक संगठन युवा क्रांति सेना और चैलेंजर्स ग्रुप के लोग पहुंचे और बुजुर्ग को खाद्य सामग्री दी। उनकी बढ़ी हुई दाढ़ी और बाल कटवाए गए। इस दौरान युवा क्रांति सेना के सदस्य अविनाश व पीयूष और चैलेंजर्स ग्रुप के प्रिंस शर्मा ने उनके बारे में जानकारी ली। शुरू में इनकार करने के बाद हरदयाल घर जाने के लिए राजी हो गए। हरदयाल 12 वर्ष बाद 80 वर्षीय बुजर्ग मां से मिलेंगे। दरअसल, 12 वर्ष पहले महोबा के चरखारी थाना क्षेत्र के गुड़हा गांव निवासी हरदयाल की जमीन दबंगों ने कब्जा ली थी। वहीं, दबंगों ने उनकी हत्या की साजिश रची। जानकारी होने पर 12 साल पहले मां ने हरदयाल को घर से बाहर भेज दिया था। तब से सेक्टर-30 नोएडा में फुटपाथ पर तंबू लगाकर रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें