फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कल से सेक्टर-39 में शुरू होगा स्त्री रोग विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
कल से सेक्टर-39 में शुरू होगा स्त्री रोग विभाग
विज्ञापन

ओपीडी और प्रसव के लिए सेक्टर-30 जिला अस्पताल जाने की जरूरत नहीं

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल को सेक्टर-39 में शिफ्ट करने का काम जारी है। बुधवार से स्त्री रोग विभाग सेक्टर-39 स्थित अस्पताल की तीसरी मंजिल पर शुरू हो जाएगा। ओपीडी, लेबर रूम और ऑपरेशन थियेटर की सुविधा भी यहीं उपलब्ध होगी। इसके लिए सेक्टर-30 स्थित पुराने अस्पताल जाने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, अभी अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों के लिए वार्ड की व्यवस्था पुराने अस्पताल में ही जारी रहेगी। इसके अलावा आपातकालीन विभाग, मेडिसिन विभाग, सामान्य सर्जरी, दंत चिकित्सा विभाग, बाल रोग विभाग, सीटी-स्कैन और रेडियोलॉजी विभाग के लिए भी मरीजों को पुराने अस्पताल में ही जाना होगा।
विज्ञापन

सेक्टर-39 स्थित नए अस्पताल में स्किन, ईएनटी ओपीडी, सामान्य मेडिसिन विभाग, होम्योपैथी विभाग, टीबी क्लीनिक, मानसिक रोग विभाग, एनसीडी क्लीनिक, एआरवी वैक्सीन के अलावा पैथोलॉजी विभाग को पहले ही शिफ्ट किया जा चुका है। 519 करोड़ रुपये खर्च कर सेक्टर-39 में आठ मंजिला इमारत बनाई गई है। जिसमें सेक्टर-30 स्थित पुराने भवन से जिला अस्पताल को शिफ्ट किया जाना है। जनवरी में अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अस्पताल को एक महीने में शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे। आननफानन स्वास्थ्य विभाग ने कुछ विशेष ओपीडी नए भवन में शुरू करा दीं, लेकिन इससे मरीज-तीमारदारों की परेशानी और बढ़ गई थी। रोजाना सैकड़ों मरीजों को जांच और उपचार के लिए दो अलग-अलग अस्पतालों के धक्के खाने पड़ रहे हैं। अब पुराने अस्पताल से एक के बाद एक विभाग नई इमारत में शिफ्ट होने से थोड़ी राहत जरूर मिल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें