फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक समय में 10-15 को देंगे प्रवेश, लाना होगा अपना पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से जिम में बहाएं पसीना, अपना पानी और मास्क जरूरी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। चार माह बाद शहर के जिम खुलने को तैयार है। संचालकों ने पूरी तैयारी कर ली है। आज से लोग जिम में पसीना बहाएंगे। वहीं, एक समय में दस से 15 लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही जिम में आने वाले अपना पानी, सैनिटाइजर और मास्क साथ लाएंगे। वहीं, जिम में भी सैनिटाइजर रखा गया है। थर्मल स्कैनिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। भारत सरकार ने पांच अगस्त से जिम और योग संस्थान खोलने की अनुमति दे दी थी। ग्रेनो वेस्ट के नॉलेज पार्क पांच स्थित नियो फिटनेस क्लब के संचालक ने बताया कि एक घंटे का शेड्यूल बनाया गया है। इस दौरान दस से 15 लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। उसके बाद 15 से 20 मिनट के अंतराल पर दूसरा ग्रुप बुलाया जाएगा। इस बीच जिम को सैनिटाइज किया जाएगा। एक मशीन पर एक ही युवक एक समय में एक्सरसाइज करेगा। वहीं, नॉलेज पार्क एक स्थित माई फिटनेस गैराज के संचालक ने बताया कि पूरी जिम को सैनिटाइज कराया गया है। जिम का क्षेत्रफल ज्यादा है। इस कारण मशीनों के बीच काफी फासला है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आसानी से होगा। 90 मिनट का एक सेशन होगा। जिसमें 15 लोगों को ही प्रवेश मिलेगा। जो पहले आएगा, उसी को सेशन चुनने का मौका मिलेगा।
जिला प्रशासन की तरफ से दिशानिर्देश मिलने के बाद आज से जिम खोलेंगे। जिम को सैनिटाइज करवा दिया गया है। सभी मशीनों में फासला रखा गया है। प्रवेश और निकास द्वार अलग-अलग बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित भाटी, जिम संचालक
जिम पूरी तरह से तैयार है। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार जिम खोले जाएंगे। एक समय में सीमित लोगों को प्रवेश दिया जाएगा।
योगेश चौहान, जिम संचालक
कोविड-19 की गाइडलाइन के तहत जिम खोलने की तैयारी कर ली है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएगा। जिम ट्रेनर भी मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे।
मंशा गौतम, जिम संचालक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें