गुरुग्राम। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-16 इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट 2025-26 में गुरुग्राम ने शानदार प्रदर्शन किया। चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम, लाहली में खेले गए 50 ओवर के मैच में गुरुग्राम ने रेवाड़ी को 164 रनों से हरा दिया।
गुरुग्राम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन बनाए। टीम के लिए अभिराज वशिष्ठ ने 62, यशस्व यादव ने नाबाद 57, नमन जैन ने 24 और प्रत्युष सिंह ने 21 रन का योगदान दिया। रेवाड़ी की ओर से यश ने 3, नकुल यादव ने 2 और ओनिक व आदित्य यादव ने 1-1 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रेवाड़ी की पूरी टीम महज 32 रन पर ढेर हो गई। रेवाड़ी के लिए नकुल यादव ने सर्वाधिक 15 रन बनाए। वहीं, ओनिक ने 8 रन ही बना सके। गुरुग्राम के लक्ष्य करहना ने 5 विकेट लिए। वहीं, भवेश यादव ने 2, हर्ष कौशिक 2 और समर राजीव सिंह ने 1 विकेट लिया। गुरुग्राम ने यह मुकाबला 164 रनों के विशाल अंतर से जीतकर 4 अंक अपने नाम किए।