फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु तेग बहादुर का जीवन साहस और करुणा का अद्भुत संगम : सिरसा

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण मंत्री ने खालसा कॉलेज में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में लिया हिस्सा
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
गुरु तेग बहादुर का जीवन साहस, करुणा, आध्यात्मिक स्वतंत्रता और सार्वभौमिक भाईचारे का अद्भुत संगम है। दिल्ली सरकार गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में गुरु तेग बहादुर स्टडी सेंटर स्थापित कर रही है जहां गुरु साहिब के जीवन, दर्शन और योगदान पर गहन अध्ययन व शोध होंगे। बुधवार को ये जानकारी पर्यावरण मंत्री और वरिष्ठ सिख नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने दी।

सिरसा ने खालसा कॉलेज में गुरु तेग बहादुर के 350वें शहादत वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में हिस्सा लिया। इसमें दुनियाभर के प्रमुख इतिहासकार, विद्वान व शिक्षाविद शामिल हुए और गुरु साहिब के जीवन, दर्शन व बलिदान पर विचार साझा किए। बृहस्पतिवार को भी सेमिनार जारी रहेगा। सेमिनार दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज, श्री गुरु नानक देव खालसा कॉलेज, श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स और माता सुंदरी कॉलेज फॉर वूमन मिलकर कर रहे हैं। इस मौके पर मौके पर डीएसजीएमसी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका, महासचिव जगदीप सिंह काहलों, एनपीएस चड्ढा, विक्रमजीत सिंह साहनी, सुखबीर सिंह कालरा, प्रो हरबंस सिंह सहित सभी कॉलेजों के प्राचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बोलना गौरव की बात : सिरसा
उद्घाटन सत्र में सिरसा ने कहा कि ये उनके लिए गर्व का क्षण है कि जिस कॉलेज से उन्होंने शिक्षा पाई उसमें गुरु तेग बहादुर के जीवन और संदेश पर इतने महत्वपूर्ण सम्मेलन में शामिल होने का उन्हें मौका मिला। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली सरकार नवंबर में लाल किले पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करेगी। ये वही जगह है जहां गुरु साहिब ने शहादत दी थी। यहां प्रदर्शनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और लेजर शो के जरिए गुरु साहिब के संदेश को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें