फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गुरु मंत्र- नवाचार अपनाएं, मूल्य निभाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु मंत्र- नवाचार अपनाएं, मूल्य निभाएं
विज्ञापन


ज्ञान निरंतर विकसित होता रहता है और प्रत्येक नया आविष्कार हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। आज कृत्रिम बुद्धिमत्ता शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसरों के द्वार खोल रही है। यह सीखने को सरल, रोचक और प्रभावी बना रही है। इसलिए नई तकनीकों को अपनाइए, उनसे सीखिए और उनका सकारात्मक उपयोग कीजिए।
साथ ही, यह भी याद रखिए कि जीवन में सफलता केवल ज्ञान से नहीं, बल्कि अच्छे संस्कारों और मजबूत मूल्यों से मिलती है। ईमानदारी, अनुशासन, सम्मान, करुणा, जिज्ञासा और उत्तरदायित्व जैसे गुण एक छात्र की सबसे बड़ी पहचान हैं। तकनीक आपकी सहायता कर सकती है, लेकिन सही निर्णय लेने की क्षमता आपके विवेक और नैतिक मूल्यों से ही आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए सीखने की जिज्ञासा को सदैव जीवित रखें, नए विचारों का स्वागत करें, प्रश्न पूछें, रचनात्मक बनें और तकनीक का उपयोग मानवता के कल्याण के लिए करें। आधुनिक ज्ञान और शाश्वत मूल्यों का संतुलन ही आपको एक सफल, संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनागा।

निधि तिवारी, प्रधानाचार्या
कोठारी इंटरनेशनल स्कूल
----------------
नेहा शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें