फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार करोड़ का जीएसटी फ्रॉड: नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन अरबपति कारोबारी गिरफ्तार

Wed, 01 May 2024 01:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

15 हजार करोड़ रुपये से अधिक के जीएसटी फ्रॉड के मामले में सीआरटी और नोएडा पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने तीन अरबपति कारोबारियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने 15 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के जीएसटी फ्रॉड के मामले में बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन अरबपति कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक कई अरबपति कारोबारियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक के जीएसटी फर्जीवाड़े में तीन अरबपति कारोबारी गिरफ्तार हुए हैं। इनके पास से छह लग्जरी गाड़ी, सात मोबाइल और लैपटॉप बरामद किए गए हैं। 

तीनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम था। तीनों कारोबारी बीते नौ माह से फरार चल रहे थे। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर सीआरटी और सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने कार्रवाई की है। कई अन्य अरबपति भी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले, 10 अप्रैल को दिल्ली के तिलक नगर निवासी कारोबारी तुषार गुप्ता को उसके कार्यालय से गिरफ्तार किया था। गिरोह सरगना तुषार ने फर्जी तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) लेकर 24 करोड़ रुपये से अधिक का फर्जीवाड़ा किया था। 
Trending Videos
विज्ञापन

जीएसटी फर्जीवाड़े में नोएडा पुलिस की ये 33वीं गिरफ्तारी थी। नोएडा पुलिस ने वर्ष 2023 में देशभर में चल रहे जीएसटी फ्रॉड का खुलासा किया था। डीसीपी क्राइम शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया था कि करोड़पति कारोबारी तुषार का दिल्ली समेत अन्य शहरों में मेटल और पैकेजिंग का कारोबार है। मामले में कोतवाली सेक्टर 20 में मुकदमा दर्ज किया गया था। तुषार को पहले जीएसटी की टीम भी गिरफ्तार कर चुकी है। दो माह तक जेल में रहने के बाद उसे जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें