फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: होली-रमजान को लेकर भाईचारा, शांति और निष्पक्ष परीक्षाओं पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी नूंह। जिले में त्योहारों और परीक्षाओं के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में जिला पीस कमेटी की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त अखिल पिलानी व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने की। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि होली, रमजान और ईद जैसे पवित्र पर्व एक साथ आ रहे हैं, ऐसे में जिले की गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि इसी दौरान हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं भी चल रही हैं। उन्होंने पीस कमेटी से अपील की कि वे शांति का संदेश फैलाएं और परीक्षाओं को नकलमुक्त व निष्पक्ष कराने में सहयोग करें।
विज्ञापन

डीसी ने आगे बताया कि युवाओं के लिए नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु कोचिंग सेंटर शुरू किए गए हैं, सेना भर्ती के इच्छुक युवाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा विद्यार्थियों के शैक्षिक भ्रमण भी कराए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि भ्रामक संदेश साझा करने से बचें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें