फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्राइंडर से कटे इलेक्ट्रिशियन के अंगूठे को डॉक्टरों ने दोबारा जोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



ग्रेटर नोएडा। काम करते समय ग्राइंडर से कटे इलेक्ट्रिशियन के अंगूठे को एक निजी अस्पताल के डाक्टरों की टीम ने माइक्रो सर्जरी कर पुनः जोड़ दिया। ग्रेटर नोएडा निवासी एक इलेक्ट्रिशियन ग्राइंडर मशीन से लकड़ी काट रहा था। हाथ से मशीन फिसलने से उसका अंगूठा कट कर अलग हो गया। पूरी तरह से अलग हुए अंगूठे के साथ गंभीर हालत में मरीज को ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब चार से पांच घंटे तक चली सर्जरी के बाद अंगूठे का सफल रिप्लांटेशन किया गया।
विज्ञापन




निजी अस्पताल के प्लास्टिक, एस्थेटिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी के डायरेक्टर व हेड डॉ. सौरभ गुप्ता ने बताया कि अंगूठा पूरी तरह अलग हो जाने के कारण डॉक्टरों को नसों और रक्त वाहिकाओं को सही ढंग से जोड़कर रक्त प्रवाह बहाल करने की चुनौती का सामना करना पड़ा। इस पूरी प्रक्रिया को माइक्रो सर्जिकल रिप्लांटेशन कहा जाता है। सर्जरी के बाद अंगूठे में रक्त संचार सामान्य है और मरीज की स्थिति स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें