फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छात्र को दो युवकों ने चाकू मारकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। चोटपुर कॉलोनी में रहने वाले एक छात्र को बुधवार को दो युवकों ने चाकू मार दिया। इसमें छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि घायल छात्र पर हमला करने वाले युवक की बहन से दोस्ती है। एसीपी उमेश यादव ने बताया कि चोटपुर कॉलोनी में रहने वाला संगम तिवारी स्नातक का छात्र है। बुधवार सुबह संगम को श्रीकांत और राज सिंह नाम के दो युवकों ने हमला कर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक श्रीकांत और राज सिंह दोनों चचेरे भाई हैं। बताया जा रहा है कि घायल युवक आरोपियों की बहन से दोस्ती है। जिससे दोनों नाराज थे। कोतवाली सेक्टर-63 के प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें