-छात्राओं के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। यमुना एक्सप्रेसवे स्थित एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में पढ़ाई से ज्यादा रिलेशनशिप मैनेजमेंट का मामला उस वक्त गरमा गया, जब दो छात्राएं ब्वायफ्रेंड के मुद्दे पर भिड़ गईं। पहले तो मामला हल्की-फुल्की नोकझोंक से शुरू हुआ, लेकिन देखते ही देखते इमोशनल ड्रामा एक्शन फिल्म में बदल गया। मारपीट के वायरल वीडियो में छात्राएं एक दूसरे के बाल नोचते व थप्पड़ मारती हुईं दिख रहीं हैं। बताया जा रहा है कि दोनों छात्राएं इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही हैं और पहले पक्की सहेलियां थीं। लेकिन दोस्ती में दरार तब आई, जब एक सहेली दूसरी के ब्वायफ्रेंड से ‘फ्रेंडली चैटिंग’ करने लगी। चैटिंग से शुरू हुआ मामला धीरे-धीरे विवाद तक पहुंच गया।
मुख्य छात्रा ने अपनी सहेली को साफ कहा मेरे ब्वायफ्रेंड से दूर रहो और नंबर डिलीट करो। लेकिन सहेली ने भी शायद ठान रखा था ना डिलीट करूंगी, ना हटूंगी। बस फिर क्या था… बातों से शुरू हुआ विवाद अचानक थप्पड़ में बदल गया। दोनों ने एक-दूसरे के बाल पकड़कर ऐसा मुकाबला किया कि आस-पास के स्टूडेंट्स दर्शक बन गए और कुछ ने तो वीडियो बनाना भी शुरू कर दिया। अब मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।