फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अलग-अलग सड़क हादसों में घायल महिला और कंपनी सुपरवाइजर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक माह पुराने हादसे में सुपरवाइजर ने तोड़ा दम, दूसरे मामले में काम से लौट रही महिला की गई जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। शहर में अलग-अलग सड़क हादसों में घायल एक महिला और कंपनी सुपरवाइजर की उपचार के दौरान मौत हो गई। सेक्टर-104 में 14 अक्तूबर को कार की टक्कर से घायल सुपरवाइजर ने तीन नवंबर को दम तोड़ दिया, जबकि सेक्टर-28 कट के पास मंगलवार की रात हुए हादसे में घायल महिला की भी मौत हो गई। दोनों मामलों में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

बुलंदशहर निवासी चरण सिंह फेज-2 स्थित सीएसटी कंपनी में सुपरवाइजर थे। वह परिवार के साथ सेक्टर-45 के सदरपुर गांव में किराये पर रहते थे। पत्नी सोनिका के अनुसार, 14 अक्तूबर को ड्यूटी खत्म करने के बाद चरण सिंह बाइक से घर लौट रहे थे। सेक्टर-104 में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल चरण सिंह को सेक्टर-128 स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां तीन नवंबर को उनकी मौत हो गई। पत्नी ने बताया कि इलाज में व्यस्त होने के कारण वह तत्काल शिकायत नहीं दे सकीं। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने 18 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना थाना सेक्टर-20 क्षेत्र में हुई। निठारी गांव निवासी पूजा देवी मंगलवार की रात करीब आठ बजे सेक्टर-29 स्थित वरुण विहार से काम खत्म कर घर लौट रही थीं। सेक्टर-28 की तरफ कट के पास अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके दामाद अशोक कुमार की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की है। एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अज्ञात कार और उनके चालकों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें