ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज के समाजशास्त्र एवं समाज कार्य विभाग की ओर से सामाजिक कार्य शिक्षा को व्यावहारिक अनुभवों और सामुदायिक जरूरतों से जोड़ने के उद्देश्य से अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। इस मौके पर जनमन पीपल फाउंडेशन के निदेशक शौर्य रॉय मुख्य ने कहा कि सामाजिक कार्य की शिक्षा अनुभवों से जोड़ना जरूरी है। कार्यक्रम के संरक्षक स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज के डीन प्रो. माधव गोविंद रहे।