- पंजाबी एकता समिति और पंजाबी परिवार ने बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया पर्व
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। बैसाखी के अवसर पर सेक्टर-51 में भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर, पंजाबी एकता समिति और पंजाबी परिवार ने बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ पर्व मनाया। इस अवसर पर भव्य कार्यक्रम और शबद कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के संयोजक संजय बाली, सांसद प्रतिनिधि और जिला उपाध्यक्ष और डिम्पल आनंद ने सभी उपस्थित संगत का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में भाई सरबजीत सिंह खालसा (दिल्ली) और अन्य रागी जत्थों द्वारा मधुर शबद कीर्तन प्रस्तुत किया गया, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति भाव से ओत-प्रोत हो गया। उपस्थित संगत ने गुरुवाणी का श्रवण कर आत्मिक शांति और आनंद का अनुभव किया। कार्यक्रम के दौरान संगत के लिए गुरु का लंगर भी आयोजित किया गया, जिसमें सभी ने मिलकर प्रसाद ग्रहण किया। लंगर सेवा के माध्यम से सेवा, समर्पण और समानता का संदेश प्रसारित किया गया।