फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राष्ट्रीय पैथोलॉजी दिवस पर सीएमई का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय पैथोलॉजी दिवस के उपलक्ष्य पर कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के पैथोलॉजी विभाग की ओर से “ट्यूमर्स एंड मिमिक्स ऑफ फीमेल जेनिटल ट्रैक्ट” विषय पर एक दिवसीय कंटिन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (सीएमई) एवं इंटरएक्टिव स्लाइड सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सकों के ज्ञान और कौशल को अद्यतन करना तथा रोग निदान की गुणवत्ता को और बेहतर बनाना हैं। इसमें देश के विभिन्न प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों से विशेषज्ञों ने भाग लिया।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. गीतिका खन्ना ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें सीएमई के दौरान महिला जननांग तंत्र से संबंधित ट्यूमर्स, उनके सटीक निदान, आधुनिक उपचार पद्धतियों तथा नवीनतम तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की गई। वैज्ञानिक सत्रों में डॉ. शिवानी कलहन, डॉ. अंशु गुप्ता, डॉ. नलिनी बंसल, डॉ. संदीप माथुर और डॉ. दिव्या सहित कई विशेषज्ञों ने अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्रदेश और देश के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों से आए स्नातकोत्तर छात्र, फैकल्टी और विशेषज्ञों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें