- गौड़ यमुना सिटी सोसाइटी के 2 पार्क व्यू में हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से गई जान
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। गौड़ यमुना सिटी सोसाइटी के 2 पार्क व्यू क्षेत्र में मंगलवार रात एक कुत्ता हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद सोसाइटी के निवासियों में डर और नाराजगी का माहौल है। निवासियों का आरोप है कि सोसाइटी के कई हिस्सों में खुलेआम बिजली की तारें पड़ी हुई हैं, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। लोगों का कहना है कि खुले तार की चपेट में सोसाइटी निवासी या बच्चे भी इसकी चपेट में आ सकते थे, ऐसे में उनकी भी जान जा सकती थी। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और सोसाइटी प्रबंधन से मांग की है कि जल्द से जल्द खुले तारों को हटाकर सुरक्षित व्यवस्था की जाए।
सोसाइटी के 2 पार्क व्यू में जगह-जगह खुले बिजली की तारे पड़ी हुई हैं, जो कभी भी बड़े हादसे को न्योता दे सकती हैं। बीती रात एक कुत्ते की जान चली गई।
-संदीप कुमार
हम सभी निवासी डरे हुए हैं। आज एक मासूम जानवर की जान गई है। इसकी चपेट में कोई निवासी भी आ सकता है। इसलिए हम चाहते हैं कि इस समस्या का तुरंत समाधान किया जाए।
-शिव कुमार
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे, मगर जानवर को बचाया नहीं जा सका। गनीमत रही की वहा कोई बच्चा नहीं था। इस घटना की सबसे बड़ी वजह सोसाइटी मेंटिनेस टीम की लापरवाही है। -संजीव राठाैर