फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दुकानें बनीं, लेकिन ताले नहीं खुले, खरीदारी को बाहर जाने की मजबूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
-नए सेक्टरों में रहने लगे लोग, दुकानें अभी भी नहीं खुली
विज्ञापन


-निवासियों ने की कॉमर्शियल दुकानें जल्द शुरू करने की मांग
- दूध-शक्कर व एटीम के लिए सेक्टर से तीन किलोमीटर दूर जाते हैं निवासी
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। प्राधिकरण ने सेक्टरों में सुंदर पार्क, चमकदार सड़कें तो बना दीं, लेकिन जरूरत का घरेलू समान से लेकर एटीएम की कमी के चलते निवासियों को कई किलोमीटर दूर जाकर खरीदारी करनी पड़ती है। सेक्टर 105 का यही हाल है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि साल 2017 से सेक्टर में लोगों ने रहना शुरू कर दिया था। सुविधाओं के लिए कॉमर्शियल प्लॉट भी हैं, जहां दुकानें बनी हुई हैं, लेकिन ये दुकानें बंद पड़ी हैं। इसके चलते रोजमर्रा के हर छोटे बड़े सामान के लिए सेक्टर के बाहर दूर जाकर खरीदारी करनी पड़ रही है। जो शख्स कारणवस सेक्टर से बाहर नहीं जा सकते, वह महंगे फूड डिलीवरी पर निर्भर हैं।
इसी तरह सेक्टर-100 स्थित सेंचुरी अपार्टमेंट के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पवन यादव ने कहा कि पिछले कई सालों से उनकी मांग रही है कि उनके अपार्टमेंट में कुछ रोजमर्रा की खरीदारी के लिए दुकानें हों, लेकिन वह अब भी सेक्टर के बाहर रोड क्रॉस करके अन्य सेक्टरों की दुकारों पर निर्भर हैं। यहां तक कि दूर दूर तक कोई एटीएम और बैंक भी नहीं हैं। सेक्टर 122 आरडब्ल्यूए इलाके में भी यही हाल है, जहां सालों से वाणिज्यिक प्लॉट के लिए जगह खाली पड़ी है, जबकि उसमें एटीएम मशीन, ग्रॉसरी जैसी जरूरी सुविधाएं प्रस्तावित हैं। यह हाल सिर्फ एक दो सेक्टर का नहीं बल्कि सेक्टर 120, 115, 112, सेक्टर 26 समेत अन्य सेक्टर शामिल हैं।
विज्ञापन



लंबे समय से दुकानों की कमी के चलते खतरे में जान डालकर लोगों को रोजाना रोड क्रॉस करके जाना पड़ता है। -पवन यादव, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर 100

हमारे यहां दुकानें बना दी गई हैं, लेकिन वह सालों से नहीं खुली हैं, उन्हें खोलने के लिए प्राधिकरण को पत्र लिखा है। -दीपक शर्मा, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर 105

हमारे सेक्टर में दुकानों के लिए वाणिज्यिक प्लॉट हैं लेकिन वह लंबे समय से नहीं बनें हैं, इसके चलते लोग सेक्टर बाहर खरीदारी को मजबूर हैं। -शिव कुमार तिवारी, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर 122
हमारी सोसाइटी के आसपास दुकानें नहीं हैं, एटीएम मशीनें, बैंक की कमी के चलते लंबी दूरी तय करनी पड़ती हैं। -संदीप सिंह, प्रतीक लॉरेल सोसाइटी, सेक्टर 120

हमारे सेक्टर में भी दुकानों की कमी के चलते या तो हाजीपुर या फिर सेक्टर-43 की मार्केट पर निर्भर रहना पड़ता है। -नरोत्तम शर्मा, सेक्टर 99, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष
विज्ञापन

डी ब्लॉक में एक शॉपिंग काॅम्पेलक्स नशे में दिखाता है, असल में वहां आजतक कुछ नहीं बना, जिसके चलते सेक्टर के बाहर जाना पड़ता है। -संजीव कुमार, आरडब्ल्यूए महासचिव, सेक्टर 51
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें