फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विदेशी एथलीटों के साथ दौड़ेंगी ग्रेनो की बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
- राष्ट्रीय स्तर पर करेंगी नॉर्थ जोन का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन

-सात विदेशी धावकों के साथ ट्रैक करेंगी साझा


संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की तीन महिला एथलीट अंडर-19 आयु वर्ग में सीबीएसई राष्ट्रीय चैंपियनशिप में विदेशी धावकों के साथ दौड़ लगाती हुईं नजर आएंगी। जहां वे सात विदेशी धावकों के साथ ट्रैक साझा करेंगी। उनका चयन सीबीएसई क्लस्टर अंडर-19 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। प्रतियोगिता में उन्होंने दो स्वर्ण समेत चार पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। तीनों एथलीटों का अकादमी पहुंचने पर सम्मानित किया गया। इसमें नॉर्थ जोन के कई स्कूलों से 750 से अधिक एथलीटों ने भाग लिया।



सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की ओर से सैफई के मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट स्टेडियम में 28 से 31 अगस्त तक अंडर-19 आयु वर्ग में सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इसमें ग्रेटर नोएडा के सेक्टर जीटा-एक स्थित पूर्वांचल हाइट्स सोसाइटी निवासी काजल सिघाग ने 100 मीटर व 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। ग्रेनो के सेक्टर 36 निवासी दिव्यांशी ने जेवलिन थ्रो में रजत पदक और दादरी के डेरी मच्छा गांव निवासी खुशी नागर ने 200 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। तीनों एथलीट ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमीक्रॉन-3 स्थित द एथलेटिक्स फ्यूचर अकादमी में कोच मुन्नी नागर की देखरेख में एथलेटिक्स की बारीकियां सीख रही हैं।
विज्ञापन


तीनों का चयन 9 से 12 सितंबर तक वाराणसी में आयोजित होने वाली सीबीएसई राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है। इसमें भारत के अलावा सात विदेशी एथलीट भी भाग लेंगी। तीनों नॉर्थ जोन का प्रतिनिधित्व करेंगी।
- तीसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिला है। यह कोच व माता-पिता के सहयोग से संभव हुआ है। उनका सपना ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का परचम लहराना है। - काजल सिघाग

चार वर्ष से कोच मुन्नी नागर की देखरेख में एथलेटिक्स की तैयारियों में जुटी हूं। इस बार तीसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगी। काफी खुशी हो रही है। - खुशी नागर
विज्ञापन


पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर खेलने जाने की काफी खुशी हो रही है, लेकिन थोड़ी नर्वस हो रही हूं। राष्ट्रीय स्तर पर खेलना गर्व की बात है। यह सब परिजन व कोच के सहयोग से हो पाया है। - दिव्यांशी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें