फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को रेयर अर्थ मिनरल्स और स्थाई मैगनेट में आत्मनिर्भर बनाएगा ग्रेनो : अश्विनी वैष्णव

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने लोहम कंपनी के प्लांट का किया निरीक्षण, बोले- क्रिटिकल मिनरल्स और इससे जुड़े उत्पाद बनाने के लिए देशी तकनीक विकसित की जानी चाहिए
विज्ञापन




फोटो -

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। रेयर अर्थ मिनरल, स्थाई मैगनेट और लीथियम बैटरी जैसे तकनीक के लिए ग्रेटर नोएडा की कंपनी कांप्लेक्स तकनीक पर काम कर रही है। इस क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस स्टार्टअप की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। शनिवार को ग्रेटर नोएडा में लोहम कंपनी की मैन्युफेक्चरिंग प्लांट में तकनीक देखने पहुंचे केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह बात कही।
उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निर्देश है कि क्रिटिकल मिनरल्स और इससे जुड़े उत्पाद बनाने के लिए देशी तकनीक विकसित की जानी चाहिए। इसके लिए तकनीक के साथ मशीनों का उत्पादन भी आवश्यक है। यह कंपनी इस दिशा में बेहतर काम कर रही है। इस तकनीक का विकास बहुत कठिन है। इस कंपनी के प्रयास से देश में स्थाई मैग्नेट और लीथियम बैटरी का उत्पादन बेहतर हो सकेगा। इसका महत्व इस बात से समझा जा सकता है कि शायद ही इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी कोई मशीन या उपकरण हो जिसमें इनका उपयोग नहीं होता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार की नीतियां भी इस दिशा में काम करने वाली कंपनियों को प्रोत्साहित कर रही हैं। जल्दी ही कुछ दूसरी कंपनियां भी देश में इस दिशा में काम कर रही होंगी। ग्रेटर नोएडा में इसके लिए एक ईको सिस्टम भी विकसित करने पर काम किया जा रहा है। वह साइट-4 में कंपनी की रिसर्च और लैब फैसिलिटी को भी देखने पहुंचे। यहां उन्होंने तकनीक की बारीकियों को समझा। कंपनी के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि अभी कुछ सात फैसिलिटी उन्होंने ग्रेटर नोएडा में विकसित की हैं जिनमें रिसर्च एंड डेवपलमेंट के अलावा उत्पादन भी मशीनों और अन्य उत्पादों का किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें