फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 800 करोड़ में लॉजिस्टिक पार्क के लिए जमीन आवंटित करेगा ग्रेनो प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
- लॉजिस्टिक पार्क के विकास के लिए कंपनी के चयन की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

- करीब 6000 करोड़ रुपये का निवेश प्रोजेक्ट पर प्रस्तावित

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दादरी में करीब 174 एकड़ में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क बनेगा। इसके लिए करीब 800 करोड़ रुपये में निजी कंपनी को जमीन का आवंटन किया जाएगा। लॉजिस्टिक पार्क के विकास के लिए करीब 6000 करोड़ रुपये का निवेश भी किया जाएगा।
अधिकारियों का कहना है कि कंटेनर डिपो के पीछे की तरफ लॉजिस्टिक पार्क का विकास किया जाएगा। इसके लिए न्यूनतम 10 साल का अनुभव रखने वाली कंपनी की तलाश शुरू हो गई है। तीन-चार महीने में कंपनी का चयन कर लिया जाएगा। न्यूनतम 1000 करोड़ रुपये निवेश प्रस्ताव वाली कंपनियों को ही बिड में शामिल किया जाएगा। लॉजिस्टिक पार्क रोड नेटवर्क के अलावा डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर से भी सीधे जोड़ा जाएगा। एक एलीवेटेड रोड भी यहां बनाए जाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

पिछले महीने कैबिनेट ने दी थी मंजूरी
प्राधिकरण के मुताबिक, पिछले महीने प्रदेश कैबिनेट ने प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी थी। इसके बाद प्रोजेक्ट पर काम शुरू करा दिया गया है। इस प्रोजेक्ट में प्रमुख रूप से माल ढुलाई के लिए कार्गो प्रबंधन के लिए काम होना है। इसमें कार्गो यार्ड, वेयरहाउस, कंटेनर मैनेजमेंट फेसिलिटी, स्किल डेवलपमेंट सेंटर जैसी सुविधाएं विकसित की जानी है।
विज्ञापन

लाॅजिस्टिक पार्क में करीब 15000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है, जिसमें स्थानीय लोगाें को प्राथमिकता दी जाएगाी। अपनी लोकेशन की वजह से यह नोएडा, ग्रेटर नोएडा के अलावा पूरे दिल्ली-एनसीआर के लिए निर्यात का प्रमुख केंद्र बनेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें