फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

Mon, 22 Sep 2025 12:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने रविवार को रिजर्व पुलिस लाइंस में महिला सशक्तिकरण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान शारदीय नवरात्रि के पहले दिन 22 सितंबर से शुरू होकर 24 दिसंबर तक चलेगा ।
विज्ञापन

महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए शुरू किया गया अभियान ‘मिशन शक्ति 5.0’ का पांचवा चरण प्रारंभ है। एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि इस मिशन का मुख्य लक्ष्य महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और सशक्त माहौल बनाना है। जहां वह बिना किसी डर के आत्मविश्वास से आगे बढ़ सकें। नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देकर समग्र विकास को गति देना इसका उद्देश्य है। इसके लिए जिले में 9 मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें