फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेनो वेस्ट में सीवर ओवरफ्लो से मिलेगी राहत, दो नए एसटीपी होंगे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
125 एमएलडी क्षमता के दोनों प्लांट अगले दो से तीन महीने में होंगे उपयोगी, दीपावली के बाद शुरू होगी टेस्टिंग
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटियों और सेक्टरों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। इसके लिए 125 एमएलडी क्षमता के दो सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) तैयार हो गए हैं। अगले दो से तीन महीने में इन्हें शुरू करने की तैयारी है। दीपावली के बाद दोनों प्लांट की टेस्टिंग शुरू होगी, जो करीब एक महीने तक चलेगी।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, दोनों एसटीपी का निर्माण पूरा हो चुका है। फिलहाल जरूरी उपकरण लगाने का काम चल रहा है। इनमें 80 एमएलडी क्षमता का एसटीपी सूरजपुर वेटलैंड और 45 एमएलडी क्षमता का प्लांट बिसरख में हिंडन नदी के किनारे बनाया गया है। इन पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट और सूरजपुर के आसपास के इलाकों से निकलने वाले सीवर के पानी का शोधन किया जाएगा।
विज्ञापन


40 सोसाइटियों और छह सेक्टरों को मिलेगा लाभ

दोनों प्लांट शुरू होने से करीब 40 सोसाइटियों और आधा दर्जन सेक्टरों में सीवर प्रबंधन बेहतर होने की उम्मीद है। इससे सीवर ओवरफ्लो और सड़कों पर गंदा पानी बहने की समस्या कम होगी। वहीं, सीवर का अशोधित पानी हिंडन नदी और सूरजपुर वेटलैंड तक पहुंचने से रोकने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक सन्नी यादव ने बताया कि एसटीपी से शोधित पानी का इस्तेमाल ग्रीन बेल्ट की सिंचाई और औद्योगिक कार्यों में किया जा सकेगा। दोनों प्लांट के संचालन में सौर ऊर्जा का अधिकतम उपयोग करने की भी योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें