नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने सेफ सिटी योजना परियोजना के टेंडर में आवेदन करने का समय 15 दिन और बढ़ा दिया गया है। अब कंपनियां 10 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगी। इसके पहले भी दो बार प्राधिकरण समय बढ़ा चुका है। समय बढ़ाने का कारण प्राधिकरण अधिकारियों ने इच्छुक एजेंसियों की तरफ से आवेदन के लिए की गई मांग को बताया है। यह परियोजना 2024 से फाइलों में हैं। अप्रैल 2025 में प्राधिकरण ने परियोजना का टेंडर जारी किया था। लेकिन फिर 7 महीने बाद नवंबर में रद कर दिया गया था। अब दोबारा प्राधिकरण की तरफ से जारी किए गए टेंडर में भी समय बढ़ाया जा रहा है। सेफ सिटी परियोजना के तहत शहर में 561 लोकेशन पर 1949 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। परियोजना की निर्माण लागत करीब 212 करोड़ रुपये अनुमानित है। प्राधिकरण के जीएम एस पी सिंह ने बताया कि प्री-बिड बैठक की जा चुकी है। आवेदन लेने के लिए समय बढ़ाया गया है। ब्यूरो