जानकारी मिली है कि घर में भाभी ने नाराज होकर खाना नहीं बनाया था। दोनों भाइयों की शादी नहीं हुई है। पिता बीमार है। इसलिए दोनों भाई पिता के लिए बिलासपुर से खाना लेने गए थे।
ग्रेटर नोएडा में शनिवार सुबह एक ऐसे दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई जिसमें दो सगे भाइयों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दनकौर के कनरसा गांव निवासी दो सगे भाइयों की बिलासपुर कस्बे के नजदीक सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन
दोनों भाई बाइक से घर लौट रहे थे कि रास्ते में उनकी टक्कर ट्रैक्टर से हो गई। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए और फिर उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भाभी की नाराजगी पड़ी भारी
जानकारी मिली है कि घर में भाभी ने नाराज होकर खाना नहीं बनाया था। दोनों भाइयों की शादी नहीं हुई है। पिता बीमार है। इसलिए दोनों भाई पिता के लिए बिलासपुर से खाना लेने गए थे। वापस लौटते वक्त ये दर्दनाक हादसा हुआ।