फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: तीन नए एफओबी करेंगे राह आसान, कलेक्ट्रेट, जगत फार्म व कैलाश अस्पताल के सामने होगा निर्माण

Wed, 16 Mar 2022 04:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

एफओबी के टेंडर के लिए 16 से 29 मार्च तक आवेदन किए जा सकते हैं। 31 मार्च को प्री क्वालिफिकेशन बिड खुलेगी। तीनों एफओबी को बनवाने में करीब 4.70 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है, इन्हें तीन माह में तैयार करने की योजना है।
विज्ञापन
फुट ओवर ब्रिज (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के लिए राहत की खबर है। जल्द ही सूरजपुर-कासना रोड पर कलेक्ट्रेट के सामने, जगत फार्म व ईशान इंस्टीट्यूट के सामने और कैलाश अस्पताल के सामने फुटओवर ब्रिज (एफओबी) बनेंगे। इनके निर्माण के लिए प्राधिकरण ने मंगलवार को टेंडर जारी कर दिए।

विज्ञापन


ट्रैफिक कंसलटेंट एजेंसी राइट्स की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर प्राधिकरण इन तीनों एफओबी को बिल्ट ऑपरेट ट्रांसफर (बीओटी) के आधार पर बनवाना चाहता था, लेकिन किसी भी कंपनी ने रुचि नहीं दिखाई। ऐसे में प्राधिकरण ने तीनों एफओबी को खुद बनाने का फैसला किया।

एफओबी के टेंडर के लिए 16 से 29 मार्च तक आवेदन किए जा सकते हैं। 31 मार्च को प्री क्वालिफिकेशन बिड खुलेगी। तीनों एफओबी को बनवाने में करीब 4.70 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है, इन्हें तीन माह में तैयार करने की योजना है। इनमें लिफ्ट की भी सुविधा मिलेगी। प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने प्रोजेक्ट विभाग से तीनों ही लिफ्ट की टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर समय से काम शुरू करने व तय समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


ग्रेनो स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक जल्द
ग्रेनो के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बहुत जल्द सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक लगेंगे। प्राधिकरण के सीईओ के निर्देश पर प्रोजेक्ट विभाग ने टेंडर जारी कर दिया है। इस कार्य पर करीब 1.27 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए कंपनियां 16 से 28 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। योजना के लिए 30 मार्च को प्री क्वालिफिकेशन बिड खुलेगी। इसके बाद फाइनेंशियल बिड खुलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें