फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: बीमा कराकर सोसायटी को किया सुरक्षित, आतंकी हमला हो या फिर हिंसा; मिलेगा मुआवजा

Mon, 27 Jun 2022 03:27 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

एओए अध्यक्ष सुजीत कुमार चौबे ने बताया कि जनवरी में बिल्डर से सोसायटी के रख-रखाव की जिम्मेदारी मिली थी। सोसायटी को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। इस कड़ी में सोसायटी का बीमा कराया गया है, ताकि अगर किसी तरह का नुकसान होता है तो उसका भार निवासियों पर न पड़े।
विज्ञापन
gaur city - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी वन स्थित गैलेक्सी नॉर्थ एवेन्यू सोसायटी एक बार फिर चर्चा में है। इसका कारण है ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी वन स्थित गैलेक्सी नॉर्थ एवेन्यू सोसाइटी की अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) द्वारा सोसाइटी का 230 करोड़ का बीमा कराया जाना। अगर किसी फ्लैट में आग लगी या चोरी होती है तो उसके नुकसान की भरपाई भी बीमा कंपनी करेगी।

विज्ञापन


एओए अध्यक्ष सुजीत कुमार चौबे ने बताया कि जनवरी में बिल्डर से सोसायटी के रख-रखाव की जिम्मेदारी मिली थी। सोसायटी को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। इस कड़ी में सोसायटी का बीमा कराया गया है, ताकि अगर किसी तरह का नुकसान होता है तो उसका भार निवासियों पर न पड़े। 

दिल्ली-एनसीआर भूकंप के सबसे खतरनाक जोन में हैं। साथ ही, आतंकी हमला या फिर सामुदायिक हिंसा में सोसायटी को नुकसान पहुंच सकता है। ट्रांसफार्मर में आग लग जाती है तो नुकसान पर होने वाले खर्च से बचने के लिए पूरी सोसायटी का कराया गया है। अगर कुछ नुकसान होता है तो बीमा कंपनी उसकी भरपाई करेगी। सोसायटी में 815 परिवार रहते है। सोसायटी की बिल्डिंग से प्लास्टर या ईंट किसी के ऊपर गिरती है तो वह भी बीमा कंपनी में कवर होगा। सोसायटी का बीमा होने से निवासियों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।

निवासियों को दी जा रही अन्य राहत

एओए के सदस्यों ने बताया कि सोसायटी में अभी तक करीब 40 काम किए जा चुके हैं। इनमें जीएसटी माफ करना, मेंटेनेंस कम करना, पानी के बिल का निस्तारण कराना जैसे मुख्य काम शामिल हैं। इन कामों के होने से निवासियों को काफी राहत मिली है। मुख्य गेट का सौंदर्यीकरण कराया गया है। सोसायटी में दो इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग प्वाइंट लगवाने का काम चल रहा है। 20 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें