फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: पराठे नहीं दिए तो दो युवकों ने दुकान संचालक को मारी गोली, अब गिरफ्तार

Sat, 01 Jan 2022 05:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

मृतक के फुफेरे भाई की तहरीर पर थाना बीटा-2 पर मुकदमा पंजीकृत कर पंचायतनामा की कारवाई की जा रही है। दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा पिस्टल भी बरामद कर ली गयी है।
विज्ञापन
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल से एक रात पहले ग्रेटर नोएडा में ऐसी वारदात अंजाम दी गई जो पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है। ग्रेटर नोएडा बीटा-2 थाना क्षेत्र में परी चौक के पास बने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पास फूड सर्विस संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कपिल निवासी हापुड़ के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कुछ लोग रात में डेढ़ बजे कपिल की शॉप पर आए और पराठा मांगने लगे। कपिल ने पराठा न होने और दुकान बंद होने की बात कही। इस पर लोग वहां से चले गए। वही लोग रात 3.30 बजे फिर कपिल की दुकान पर पहुंचे और उसे गोली मार दी।

कपिल को उसके साथी तुरंत यथार्थ अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के फुफेरे भाई की तहरीर पर थाना बीटा-2 पर मुकदमा पंजीकृत कर पंचायतनामा की कारवाई की जा रही है। दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा पिस्टल भी बरामद कर ली गयी है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें