फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: फ्लैट की बालकनी में लगी आग, जनहानि नहीं; फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले मेंटेनेंस टीम ने बुझाई

Sun, 23 Nov 2025 08:53 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

फायर ब्रिगेड की टीम भी सूचना मिलते ही मौके के लिए रवाना हो गई थी, लेकिन आग को सोसाइटी के फायर फाइटिंग सिस्टम द्वारा समय रहते बुझा दिया गया। आग में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
फ्लैट में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिसरख कोतवाली क्षेत्रांतर्गत गौर सिटी-1 स्थित साया सोसाइटी में रविवार शाम अचानक आग लग गई। आग के कारण बालकनी में रखे गत्ते का सामान, वाशिंग मशीन आदि जल गई। सोसाइटी की मेंटेनेंस टीम ने दमकल की टीम के आने से पहले ही यहां लगे फायर उपकरणों की मदद से आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, टावर-के की 19वीं मंजिल की बालकनी में करीब चार बजे आग की लपटें दिखाई दीं। सोसाइटी के निवासियों ने धुआं उठता देखा तो तुरंत मेंटेनेंस टीम और दमकल विभाग को सूचना दी। सोसाइटी की मेंटेनेंस टीम ने बिना देर किए फायर फाइटिंग से पानी की बौछारों से आग पर नियंत्रण पा लिया।
विज्ञापन

एफएसओ योगेंद्र चौरसिया ने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीम भी सूचना मिलते ही मौके के लिए रवाना हो गई थी, लेकिन आग को सोसाइटी के फायर फाइटिंग सिस्टम द्वारा समय रहते बुझा दिया गया। आग में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें