जानकारी के अनुसार, टावर-के की 19वीं मंजिल की बालकनी में करीब चार बजे आग की लपटें दिखाई दीं। सोसाइटी के निवासियों ने धुआं उठता देखा तो तुरंत मेंटेनेंस टीम और दमकल विभाग को सूचना दी। सोसाइटी की मेंटेनेंस टीम ने बिना देर किए फायर फाइटिंग से पानी की बौछारों से आग पर नियंत्रण पा लिया।
एफएसओ योगेंद्र चौरसिया ने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीम भी सूचना मिलते ही मौके के लिए रवाना हो गई थी, लेकिन आग को सोसाइटी के फायर फाइटिंग सिस्टम द्वारा समय रहते बुझा दिया गया। आग में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही होगी।