फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के प्यार में पार की सारी हदें: उसे घर पर रखने की जिद में पत्नी को पीटा, बीड़ी से जलाया, दहेज की कार भी जलाई

Sat, 19 Feb 2022 05:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

पीड़िता का आरोप है कि इससे पहले भी उसका पति ने जलती बीड़ी से दागकर प्रेमिका को घर में रखने की जिद कर चुका है। विरोध करने पर कई तरह से यातनाएं दी हैं।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पीड़िता और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के दनकौर में मायके में रह रही एक महिला शुक्रवार को अचानक ससुराल पहुंच गई। पति को उसकी विवाहित प्रेमिका के साथ पकड़कर जमकर हंगामा किया। मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं युवक प्रेमिका को नहीं छोड़ने पर अड़ गया। इसके चलते पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसकी पत्नी और अन्य परिजन को कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस भेजा।

विज्ञापन

 
दरअसल, कस्बा निवासी दो सगे भाइयों की शादी करीब दो साल पहले मथुरा निवासी सगी बहनों से हुई थी। कई दिन पहले दोनों बहन मायके में रहने के लिए चली गईं थीं। मंगलवार शाम पड़ोस के किसी व्यक्ति ने पीड़िता के भाई को सूचना दी कि बड़ी बहन का पति चार दिन से घर में किसी अन्य महिला के साथ रह रहा है।

दोनों बहनें बिना सूचना दिए अचानक परिजनों के साथ दनकौर स्थित अपनी ससुराल आ गईं। उन्होंने पति को उसकी विवाहित प्रेमिका के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी, मारपीट और हंगामा हुआ। लेकिन पत्नी मायके पक्ष के लोगों की मदद से पति और प्रेमिका को कोतवाली ले आई। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।

जलती बीड़ी से दागा और दहेज की कार जलाई  

पीड़िता का आरोप है कि इससे पहले भी उसका पति ने जलती बीड़ी से दागकर प्रेमिका को घर में रखने की जिद कर चुका है। विरोध करने पर कई तरह से यातनाएं दी हैं। आरोपी ने दहेज में मिली कार को भी शादी के चार दिन बाद ही जला दिया था। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार का कहना है महिला की शिकायत पर उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें