फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अब नीलामी से आवासीय फ्लैट बेचेगा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
आज बोर्ड बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण सेक्टर ओमिक्रॉन-1 और 1ए में बचे हुए आवासीय फ्लैटों को अब ई-नीलामी के जरिये बेचने की तैयारी में है। आरक्षित दर पर लॉटरी प्रणाली की जगह ये फ्लैट सबसे ऊंची बोली लगाने वाले खरीदारों को दिए जाएंगे। 58 और 70 वर्गमीटर वाले इन फ्लैटों का प्रस्ताव शनिवार को होने वाली बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।
यह बैठक अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त तथा अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार की अध्यक्षता में दोपहर में होगी। बैठक में नीलामी के अलावा कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इनमें अमिताभ कांत समिति की सिफारिशों के तहत लाभ ले चुके बिल्डरों की लंबित लीज डीड प्रक्रिया तेज करने के लिए एसओपी तय करना शामिल है। लगभग 44,500 फ्लैटों की रजिस्ट्री अब भी 100 से अधिक प्रोजेक्टों में लंबित है। बकाया जमा न करने वाले बिल्डरों पर कार्रवाई और समिति के लाभ वापस लेने पर भी फैसला हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण कुछ सोसाइटियों में पावर ऑफ अटॉर्नी से बिके फ्लैटों की लीज डीड को मंजूरी देने पर भी विचार करेगा। इसके अलावा मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब तक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की रेलवे लाइन बढ़ाने तथा महायोजना-2041 में आवश्यक भूमि का भू-उपयोग परिवर्तित करने के प्रस्ताव पर निर्णय लिया जाएगा। एक्वालाइन को डिपो से आगे मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब तक विस्तारित करने के रूट को भी महायोजना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें