नोएडा। एसआईआर में बीएलओ की मदद के लिए शहर की एओए और आरडब्ल्यूए सक्रिय रूप से सहयोग कर रही हैं। मतदाताओं तक पहुंचने, उनके पते की पहचान कराने और फॉर्म की सही छंटाई में ये संगठन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
नोफा के सचिव तथा एक्सोटिका फ्रेस्को एओए के महासचिव सुरोजित दासगुप्ता ने बताया कि कई निवासी एसआईआर प्रक्रिया से अनजान हैं, ऐसे में एओए लगातार संवाद कर रही है। फ्लैट बेचकर जा चुके लोगों, खाली हो चुके किराये के फ्लैटों और बाहर रहने वाले मालिकों के फॉर्म अलग किए जा रहे हैं।
सेक्टर–122 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष डॉ. उमेश शर्मा ने कहा कि मतदाताओं का पता ढूंढने में भी बीएलओ को सहायता दी जा रही है। ब्यूरो
-
सेक्टर-34 के आरडब्ल्यूए कार्यालय में कल भरे जाएंगे फॉर्म
सेक्टर-34 आरडब्ल्यूए फेडरेशन के महासचिव धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि जिन निवासियों को एसआईआर फॉर्म नहीं मिल पा रहा है, उनके लिए वोटर आईडी मंगाकर बीएलओ के समन्वय से फॉर्म उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को सेक्टर-34 आरडब्ल्यूए कार्यालय में लोगों को फॉर्म भरने में मदद की जाएगी।