फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेनो प्राधिकरण ने तीन एकड़ जमीन पर से अतिक्रमण हटाया

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सहारा समतल में किये गए अबबैध अतिक्रमण को गिराती ग्रेटर नोएडा प्रा​धिकरण की जेसी
विज्ञापन
नंबर गेम- 24 करोड़ की जमीन खाली कराई
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सोमवार को छपरौला स्थित सहारा समतल कॉलोनी में 24 करोड़ रुपये की तीन एकड़ जमीन में हुए अतिक्रमण को हटाया गया। यहां अधिसूचित क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए और अनियोजित तरीके से मकानों का निर्माण हो रहा था।
प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को सहारा समतल में अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। यहां बने घरों और प्रॉपर्टी डीलरों के दुकानें ढहा दी गईं। सुबह 6.30 बजे से 9.30 बजे तक चली कार्रवाई में करीब तीन एकड़ जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया, जिसकी कीमत लगभग 24 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। ओएसडी मुकेश कुमार सिंह, डीएम प्रोजेक्ट विजय रावल, वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर की मौजूदगी में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहबेरी में भी जर्जर मकान चिह्नित
छपरौला की कार्रवाई के बाद प्राधिकरण की टीम शाहबेरी पहुंची। परियोजना विभाग के वर्क सर्किल एक के वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर के नेतृत्व में टीम ने मौका मुआयना किया। यहां एक जर्जर मकान को सील करने की प्रक्रिया पूरी की गई है। पुलिस की मदद से सीलिंग की कार्रवाई जल्द पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें