फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेनो प्राधिकरण ने महंगे किए औद्योगिक भूखंड

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेनो प्राधिकरण ने महंगे किए औद्योगिक भूखंड
विज्ञापन

मौजूदा प्रचलित 24 औद्योगिक भूखंड की योजना पर भी लागू होगा आदेश
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अपने औद्योगिक भूखंडों की कीमतें बढ़ा दी हैं। इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया गया है। यह बढ़ी कीमतें मौजूदा प्रचलित 24 औद्योगिक भूखंड की योजना पर भी लागू होगी।
विज्ञापन

बोर्ड के आदेश के बाद आवंटन दरों को 3.58 प्रतिशत बढ़ाया गया था। अब आवंटन के लिए इन दरों को लागू किया जा रहा है। प्राधिकरण से जारी आदेश के मुताबिक 24 भूखंड की इस योजना में ईकोटेक-11, ईकोटेक-1 एक्सटेंशन-1, ईकोटेक-10, सेक्टर-16, ईकोटेक-6 और ईकोटेक-8 के औद्योगिक भूखंड शामिल हैं। इन भूखंड के लिए अब 950 रुपये प्रति वर्गमीटर तक अधिक भुगतान करना होगा। इनमें 9656 वर्गमीटर से लेकर एक लाख वर्गमीटर साइज तक के भूखंड शामिल हैं। ऐसे में छोटी कंपनियाें से लेकर दिग्गज कंपनियों तक को अधिक कीमतें भूखंडों के लिए चुकानी होंगी। यहां अब रेट 22,875 रुपये प्रति वर्गमीटर से लेकर 29,350 रुपये प्रति वर्गमीटर तक पहुंच गया है। अधिकारियों के मुताबिक भूखंडों की कीमतों में यह बढ़ोतरी केवल औद्योगिक भूखंडों तक नहीं है। आवासीय, व्यावसायिक, संस्थागत उपयोग के भूखंडों पर भी बढ़ी हुई कीमतें लागू होंगी। नई योजनाओं के लाॅन्च होने के समय इन दरों को संशोधित किया जाएगा, जिससे आवंटन नई दरों पर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें