फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरिफ हत्याकांड: चार साल से चल रही थी दोनों पक्ष में रंजिश, गांव में दहशत का माहौल, पुलिस बल तैनात

Thu, 28 Apr 2022 10:19 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा (जारचा)

सार

पुलिस ने आरिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, आरिफ की शिकायत पर आरोपी पक्ष के कुछ लोगों को गो तस्करी में जेल भेजा था। उसके बाद भी कई बार विवाद हुआ था और इसी तरह से चल रही रंजिश के कारण मामला हत्या तक पहुंच गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के जारचा कोतवाली क्षेत्र के नूरपुर गांव में व्यापारी की हत्या के बाद से दहशत का माहौल है। बुधवार को गांव में पुलिस तैनात कर दी गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष के बीच चार वर्षों से रंजिश चल रही थी। दोनों एक दूसरे की मुखबिरी कर रहे थे। इस कारण दोनों पक्ष जेल भी जा चुके हैं। 

विज्ञापन


नूरपुर गांव में सोमवार की शाम ग्राम प्रधान की बैठक से व्यापारी आरिफ को अगवा कर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ग्राम प्रधान के डेढ़ साल के भतीजे को भी गोली लगी थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पड़ोस के छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। मामले में आरोपी सगे भाइयों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि चार आरोपी फरार हैं।
 
ग्राम प्रधान तालिब राणा ने बताया कि हत्याकांड के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस जांच में पता चला है कि करीब चार साल पूर्व आरोपी तीन सगे भाइयों के पिता ने आरिफ को रखने के लिए पिस्टल दी थी और फिर आरोपियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने आरिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, आरिफ की शिकायत पर आरोपी पक्ष के कुछ लोगों को गो तस्करी में जेल भेजा था। उसके बाद भी कई बार विवाद हुआ था और इसी तरह से चल रही रंजिश के कारण मामला हत्या तक पहुंच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें