फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: उज्जवला योजना के 33,545 लोगों को मिलेगी तीन माह तक निशुल्क गैस

Fri, 03 Apr 2020 12:30 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
Ujjwala scheme - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विज्ञापन

उज्जवला योजना के पात्रों के बैंक खातों में जमा कराई जा रही है गैस की धनराशि

उज्जवला योजना के तहत जिले के करीब 33,545 से अधिक पात्रों को निशुल्क रसोई गैस मिल सकेगी। प्रदेश सरकार ने इन सभी पात्रों के खाते में गैस सिलेंडर का पैसा ट्रांसफर करना शुरू कर दिया है। गैस की ऑनलाइन बुकिंग कर सिलेंडर प्राप्त किया जा सकता है।

एचपी, भारत और इंडेन के गौतमबुद्ध नगर के नोडल अधिकारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते भारत सरकार ने अप्रैल से जून 2020 तक सभी उज्ज्वला उपभोक्ताओं के लिए मुफ्त रसोई गैस की घोषणा की है। इसके लिए गैस सिलेंडर की रकम उज्ज्वला लाभार्थियों के बैंक खाते में पहले ही ट्रांसफर की जा रही है। 
विज्ञापन


बहुत सारे परिवारों को मिलेगा इसका फायदा
इस योजना के तहत गौतमबुद्ध नगर जिले के 33,545 उज्ज्वला उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को घरों पर रहने के लिए एसएमएस, सोशल मीडिया आदि के माध्यम से भी जागरूक किया जा रहा है।  उपभोक्ताओं को घर पर ही सिलेंडर मिल सकेगा। ग्राहकों को ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आवश्यक वस्तु होने के कारण एलपीजी को लॉकडाउन से छूट दी गई है। हमारे डिस्ट्रीब्यूटरशिप स्टाफ, गोदाम कीपर, मैकेनिक और डिलीवरी बॉय कार्य कर रहे हैं, ताकि इस लॉकडाउन अवधि और उसके बाद भी  सभी ग्राहकों को निर्बाध रूप से एलपीजी सिलेंडर आपूर्ति बनाई रखी जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें